फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शुरुआती मुकाबले में मेरठ के खिलाड़ी रहे अव्वल

शुरुआती मुकाबले में मेरठ के खिलाड़ी रहे अव्वल

Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेशस्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मेरठ स्टेडियम के खिलाड़ियों के नाम रहा। छह स्वर्ण पद के साथ मेरठ के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मुन्ना सिंह एवं सीडीओ आशुतोष निरंजन ने खिलाड़ियाें से परिचयकर प्राप्त ने किया। जिला वुशू (चाइनीज मार्शल आर्ट) एसोसिएशन की तरफ से स्टेडियम धनेवा-धनेई में आयोजित तीन दिवसीय 10वीं प्रदेशस्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता के वुशू में ताऊल वर्ग में मेरठ स्टेडियम के रजत राजपूत ने अपने प्रतिद्वंद्वी का मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। जबकि गाजियाबाद स्टेडियम के इरफान रजत पदक एवं मेरठ स्टेडियम के आयूष त्यागी ने कांस्य पदक हासिल किया है। दाउशू स्पर्धा में मेरठ के रजत राजपूत स्वर्ण, गुनगुन स्पर्धा में मेरठ के आयूष त्यागी स्वर्ण, नान कुआन स्पर्धा में मेरठ के विकास हल्दवानी स्वर्ण पदक, गाजियाबाद के मोहित कुमार को रजत पदक मिला है। बालिका वर्ग नान कुआन और नानगुन स्पर्धा में मेरठ की साक्षी जौहरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस मौके पर जिला वुशू संघ के जिला सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा, बनारस के गोपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, सोनवीर, अमीर आलम सैफी सहित ज्यादा संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed