{"_id":"69-73672","slug":"Maharajganj-73672-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 89 सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 89 सड़कों की बदलेगी सूरत
Maharajganj
Updated Fri, 04 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला पंचायत की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के तहत 89 सड़कों की मरम्मत और निर्माण का अनुमोदन किया गया। इसकी लागत करीब 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मा देवी की अध्यक्षता में दोपहर एक बजे से शुरू हुई बैठक में सड़कों से संबंधित लिस्ट प्रस्तुत किया गया। मरम्मत और निर्माण लिस्ट में से 89 सड़कों का अनुमोदन विधायक, जिला पंचायत सदस्यों ने किया है। जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने कहा कि जिले में इंसेफेलाइटिस का कहर जारी है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए संबंधित विभाग ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है। उन्हाेंने फागिंग और शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्क-2 हैंडपंप लगाने की मांग की। उन्हाेंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा पर ध्यान न देकर भवन और बाउंड्री निर्माण में लगा है। उन्होेंने बीएसए से बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उनकी मांग पर क्षेत्र में 15-15 सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव किया गया।
जिला पंचायत सदस्य भरत भुआल ने कहा कि इंदिरा आवास के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। इस पर सीडीओ ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य पारसनाथ यादव ने कहा कि एक ही नाम और पते पर एक शिक्षक दो जिलों में काम कर रहा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर बीएसए ने कहा मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार मद्धेशिया, विधायक सुदामा प्रसाद, एक्सईएन पीएन राय, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, लालजी झेगड़े, मामली देवी और रामकेवल दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा : एक्सईएन
ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता एसपी राम ने बताया कि अनुमोदित 89 सड़कों का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। स्वीकृत होते ही सड़कों की मरम्मत और निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।