{"_id":"69-57866","slug":"Maharajganj-57866-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार
Maharajganj
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां। नेपाल बार्डर के सोनौली स्थित इंडिया गेट पर चेकिंग के दौरान एसएसबी ने बुधवार को सात किलो चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को दबोच लिया। चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार के अनुसार सात लाख रुपये आंकी गई है।
सेकेंड कमांडेंट कमलकांत ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक नेपाली व्यक्ति चरस लेकर नेपाल के रास्ते पैदल सोनौली गेट से भारतीय हद में घुसने वाला है। इस पर ड्यूटी में लगे जवानों से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। जवानों ने जब एक संदिग्ध नेपाली को रोककर तलाशी ली तो कमर में छिपाकर बांधी गई चरस की 27 पोटलियां निकलीं। तौल कराने पर चरस का कुल वजन सात किलोग्राम निकला।
असिस्टेंट कमांडेंट पी चकमा ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान नेपाली जिले दांग के घोराही पंचायत के बुकुटी निवासी बहादुर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह नेपाल के बुटवल से चरस का जखीरा लेकर दिल्ली के मजनू टीला जा रहा था। वहां उसे रुपये मिलने थे। उन्होंने बताया कि अगली कानूनी कार्रवाई के लिए चरस समेत उस तस्कर को सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।