फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गोरखपुर से महराजगंज का सफर आसान

गोरखपुर से महराजगंज का सफर आसान

Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज रूट पर शुक्रवार से चार नान स्टाप बसें चलेंगी। यात्री एक घंटे में गोरखपुर से महराजगंज की दूरी तय कर सकेंगे। बिना कंडक्टर के बसों के चलने से उन यात्रियों में खुशी है जो कम समय में अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत निचलौल डिपो की दो बसें और गोरखपुर डिपो से दो बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार से ये बसें सड़कों पर दौड़ेगी। मजे की बात यह है कि इन बसों में परिचालक नहीं रहेंगे। विभाग की मंशा है कि इससे यात्री जल्द ही पहुंच जाएंगे। साथ ही विभाग को परिचालक की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शुक्रवार से निचलौल डिपो की दो बसें सुबह 8:30 और 9:30 बजे से गोरखपुर के लिए रवाना होंगी। यही समय गोरखपुर में भी रहेगा। वहां से भी दो नान स्टाप बसें चलेंगी। इन बसों के यात्रियों के लिए काउंटर पर एक कर्मचारी टिकट काटेगा। यही हाल एमएसटी धारकों का भी रहेगा। उन्हें भी काउंटर पर अपना नंबर चढ़वाना पड़ेगा। बस में सीट भर यात्रियों के बैठने के बाद वह अपने गंतव्य स्थल को रवाना होगी।
विज्ञापन

डिपो के वरिष्ठ लिपिक गिरजेश पांडे ने बताया कि शुक्रवार से दो बसें नानस्टाप चलाई जा रही हैं। ये बसें रास्ते में कहीं भी नहीं रुकेंगी। महराजगंज से चलने के बाद गोरखपुर रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed