{"_id":"69-53619","slug":"Maharajganj-53619-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत
Maharajganj
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/कोल्हुई। बड़हरा शिवनाथ में शुक्रवार को सांड़ ने एक वृद्ध पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़हरा शिवनाथ निवासी निरपुल यादव (60) शुक्रवार सुबह कहीं जा रहे थे। घर से कुछ दूर पहुंचे थे, तभी एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। वह बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव वाले लाठी-डंडा लेकर मौके पर जुट गए और सांड़ को खदेड़ा।
दूसरी और इन दिनों एक सांड़ का आतंक फरेन्दा क्षेत्र में भी है। कुछ दिन पहले दो लोगों एसपी चोखानी और धर्मनाथ सर्राफ को घायल कर दिया था। इससे उनकी मौत हो चुकी है। एक दर्जन लोग अभी भी सांड़ के हमले से घायल होकर जीवन-मौत का संघर्ष कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि वही सांड़ घूमते हुए यहां आ गया होगा। सांड़ के हमले से लोग डरे हैं। सबसे अधिक भय स्कूल जाने वाले बच्चों को है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम फरेन्दा घनश्याम से मांग की है कि उक्त सांड़ को पकड़ने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि कोई बड़ी घटना न हो।