फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दोस्त बने दुश्मन, छह लोग घायल

दोस्त बने दुश्मन, छह लोग घायल

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चौक बाजार। पिपरियां गुरु गोविंद राय में सोमवार को दो दोस्त एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गए। एक दोस्त ने अपने साथियों के साथ दूसरे दोस्त के घर पर हमला बोल दिया। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चौक थाना क्षेत्र के पिपरियां गुरु गोविंद राय निवासी इलियास और अकबर गहरे दोस्त थे। सोमवार की दोपहर इलियास, नूर मोहम्मद, महबूब और मुबारक के साथ लाठी, डंडे और टांगी से लैस होकर अकबर के घर हमला बोल दिया। आरोपियों ने बदरुन, शाहजहां, अकबर, नाजिर और मुहरमा को पीटकर घायल कर दिया। जब घायल थाने जा रहे थे तो उस समय भी उनको पीटा गया। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में हुआ। घटना की वजह मुखबिरी बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इलियास लकड़ी की तस्करी कराता है। वन विभाग में उस पर 12 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले पुलिस और वन विभाग ने लकड़ी तस्करी के दौरान इलियास को पकड़ लिया था। उसने अकबर पर मुखबिरी करने का शक किया। तभी से दोनों में दुश्मनी हो गई। पुलिस ने इस मामले में अकबर की तहरीर पर इलियास, नूरमोहम्मद, महबूब और घुघुली पर घर में घुसकर मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इनसेट
डकैत आबिद अली का दामाद है इलियास
पुलिस का कहना है कि जंगल माफिया इलियास डकैत आबिद अली का दामाद है। आबिद नेपाल में अपने ही आदमी से मारा गया। आबिद की धमक यूपी और बिहार के कई थानों में थी। उस पर विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। इलियास उसका दामाद है। इसलिए आबिद का उसके घर आना जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed