फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के अलावा नगर पालिका परिषद की तरफ से बिजली और पेयजल की व्यवस्था रही।
विज्ञापन

बलिया नाला छठ घाट पर करीब साढे़ तीन बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। इस घाट पर बनी वेदियों पर पूजन सामग्री सजाने के बाद व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान की पूजा की। अर्घ्य देकर छठ गीतों के साथ घर आईं। छठ घाट पर नगर पालिका परिषद ने बिजली और पेयजल की व्यवस्था की है। इसी तरह नगर के मऊपाकड़ और जिला उद्योग केंद्र के पोखरा छठ घाट पर श्रद्धालुआें की भीड़ रही।
विज्ञापन

बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार राप्ती नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं के लिए ग्रामसभा कानापार के ग्राम प्रधान डॉक्टर कुंवर पाल सिंह से सोमवार सुबह घाट की साफ-सफाई के साथ रोशनी और पेयजल की व्यवस्था कराई। शाम महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सोधी और ग्रामपंचायत टेकमा में स्थित पोखरे पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इन घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था ग्रामपंचायत के बनी एक टीम के हवाले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed