{"_id":"69-53225","slug":"Maharajganj-53225-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिसंबर को सदर तहसील का करेंगे घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिसंबर को सदर तहसील का करेंगे घेराव
Maharajganj
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बीएसए कार्यालय परिसर में रविवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि आश्वासन के बावजूद जाति प्रमाणपत्र जारी करने को लेकर तहसीलदार कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं। लिहाजा संगठन चार दिसंबर को आंदोलन कर सदर तहसील का घेराव करेगा।
वक्ताआें ने कहा कि तहसीलदार दूषित मानसिकता का परिचय देते हुए गलत सूचनाएं दे रहे हैं। उनके हिसाब से जिले में धुरिया गोंड जाति के लोग निवास नहीं करते, जबकि शासनादेश पर डीएम के आदेश के आधार पर जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाते रहे हैं। लेकिन अब मनमानी रोक लगा दी गई है। अगर उन लोगों ने गंभीरता से इस पर निर्णय नहीं लिया तो तहसीलदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजमंगल गोंड ने कहा कि अगर धुरिया गोंड जाति को तत्काल प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया तो समाज के लोग विवश होकर चार दिसंबर को सदर तहसील पर आंदोलन कर घेराव करेंगे। संगठन से जुड़े लोग प्रशासनिक कार्यवाही को बाधित करते हुए जेल जाने को भी तैयार हैं।
इस मौके पर शिव प्रसाद गोंड, रमेश चन्द, नाथू प्रसाद, रमेश और सुभाष समेत अन्य लोग मौजूद रहे।