{"_id":"69-53008","slug":"Maharajganj-53008-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर गरीबों में बांटे गए कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर गरीबों में बांटे गए कंबल
Maharajganj
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील इकाई ने बुधवार को संगठन का स्थापना दिवस मनाया। इसमें इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले राजस्व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर गरीबों में कंबल का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त लेखपाल संतू प्रसाद, सुदामा यादव, रजिस्ट्रार कानूनगो परीखन प्रसाद और रामअधार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गईं। उन्हें अंगवस्त्र, रामचरित मानस, छड़ी और छाता भेंट किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर ऋषिकेष द्विवेदी ने कहा कि रिटायरमेंट जीवन का अभिन्न अंग है। सभी को एक दिन सेवानिवृत्त होना पड़ता है। विशिष्ट अतिथि खंड मंत्री किशोर प्रसाद ने राजस्वकर्मियों से उत्कृष्ठ काम करने की अपील की।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अब्दुल क्यूम खां, जिलामंत्री रुदल प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष श्रीपति वर्मा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सदर तहसील अध्यक्ष जवीहुल्लाह खां और संचालन तहसील मंत्री कतवारू चन्द निराला ने किया। इस मौके पर श्रवण कुमार पटेल, रामबचन प्रसाद, रामकेवल प्रसाद, उदयभान और दर्शन विश्वकर्मा समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संघ ने स्थापना दिवस नौतनवां तहसील के मीटिंग हाल में बुधवार को मनाया। इसमें गरीबों में मिष्ठान, फल और कंबल का वितरण किया गया। अध्यक्षता लेखपाल संघ नौतनवां तहसील के अध्यक्ष अनारूल्लाह खान ने किया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी विजय नरायन पांडेय ने 42 गरीबों को कंबल बांटा। कानूनगो रमेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि 14 नवंबर 1962 में लेखपाल संघ की स्थापना हुई। तभी से हर वर्ष इसे मनाया जाता है। यहां कानूनगो बृजलाल श्रीवास्तव, संघ के मंत्री श्रीभगवान, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, हरिशंकर, दीपक और रसीद आदि मौजूद रहे।