फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पकड़ी दीक्षित में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। एक हफ्ता पहले हुई इस घटना को पहले मैनेज करने का प्रयास किया गया। बाद में महिला ने पुलिस को दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पीड़िता एक विधायक की रिश्तेदार बताई जा रही है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित निवासी एक दलित महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि नौ नवंबर की रात में वह शौच कर वापस लौट रही थी। तभी गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। वे उसे जबरदस्ती बागीचे में ले गए और बलात्कार किए। चाकू निकालकर उन युवकों ने धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। डरी-सहमी महिला ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। आरोप है कि इस बीच दोनों युवक मामले को मैनेज करने में जुट गए, लेकिन मामला नहीं बना। गुरुवार को महिला ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। महिला एक विधायक की रिश्तेदार बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस घटना के बारे में पनियरा विधायक जीएम सिंह का कहना है कि दलित महिला को न्याय दिलाया जाएगा। दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह का कहना है कि आरोपियों पर यदि मुकदमा नहीं दर्ज हुआ तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल पुनिया के पूर्वांचल प्रतिनिधि गुड्डु तिवारी ने कहा कि मामले को अध्यक्ष से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी का कहना है कि पीड़ित महिला ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed