{"_id":"69-50549","slug":"Maharajganj-50549-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब की गोदाम से एक डीसीएम पटाखा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताब की गोदाम से एक डीसीएम पटाखा बरामद
Maharajganj
Updated Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/फरेन्दा। फरेंदा कस्बे में पुस्तक गोदाम पर रविवार को पुलिस ने छापा मार एक डीसीएम पटाखा बरामद किया। बरामद पटाखे का वजन करीब 40 कुंटल है। उसकी बाजार में कीमत करीब पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में कार्रवाई के लिए अधिकारियों से बातचीत चल रही है।
फरेन्दा कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित पारस अग्रहरी के मकान मेें केशरी पुस्तक भंडार का किराए का गोदाम है। इसमें दुकानदार मनोज केसरी कापी, किताब और बैग इत्यादि रखते हैं। दीपावली त्योहार के मद्देनजर उन्होंने गोदाम में अवैध तरीके से पटाखा और विस्फोटक जमा कर रखा था। उसकी सूचना किसी ने रविवार को पुलिस को दे दी। इस पर देर शाम एसओ अनिल सिंह की अगुवाई में पुलिस ने छापा मारकर करीब 40 कुंटल पटाखा बरामद किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गोदाम में ताला बंद था। उसे तोड़कर अंदर की तलाशी ली गई। पुलिस ने दुकानदार मनोज के भाई प्रकाश केसरी को हिरासत में ले लिया है।
इस बरामदगी से कस्बे के लोग धानी और बृजमनगंज में पटाखे से हो चुके हादसे को सोचकर सहम गए। पटाखा विस्फोट होने की वजह से धानी में आधा दर्जन से अधिक लोग मारे गए थे। जबकि बृजमनगंज में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पनियरा क्षेत्र में भी कई लोग पटाखा विस्फोट में मारे गए थे।
विज्ञापन
इस बाबत एसओ अनिल सिंह का कहना है कि भारी मात्रा में पटाख बरामद करने में सफलता मिली है। इस आधार पर कार्रवाई चल रही है।