{"_id":"5a64e8044f1c1bb2208b48bb","slug":"987-forms-filled-up-to-become-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनने को 987 ने भरे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनने को 987 ने भरे फॉर्म
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मतदाता बनने को 987 ने भरे फॉर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत एक जनवरी 2018 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं ने सूची में नाम शामिल कराने के लिए निर्धारित बूथों पर पहुंचकर फार्म भरा। अभियान के तहत जिल के दो विधानसभा क्षेत्रों में एक ही दिन में 987 नए मतदाताओं ने सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया। वहीं पर डीम वीरेंद्र कुमार सिंह ने धनेवा-धनेई बूथ का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद बीएलओ को आवश्यक दिशानिर्देश दिया।
मतदाता सूची के विधानसभावार पुनरीक्षण के लिए बीते साल 26 दिसंबर से अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों की आयु एक जनवरी 2018 को 18 साल पूरी हो चुकी है, वह लोग अभियान के दौरान मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। जिन लोगों ने विधानसभा क्षेत्र बदलकर दूसरी जगह निवास बना लिया है वह लोग भी नाम निवास वाले विधानसभा क्षेत्र की सूची में शामिल करा सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के नाम सूची में गलत छप गए हैं, वह संशोधन भी करा सकते हैं। इसी क्रम में रविवार के जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथों पर शिविर लगाकर विशेष अभियान चलाया गया। बूथों पर बीएलओ नाम दर्ज कराने, नाम हटाने तथा नाम सही करने के लिए क्रमश: फार्म 6, 7, व 8 के साथ उपलब्ध रहते है। जो विभिन्न फार्मो को भरवाने के लिए तैनात किए गए। सदर तहसीलदार केशव प्रसाद ने बताया कि सदर विधान सभा क्षेत्र से जहां नया वोटर बनने के लिए 438 लोगों ने फार्म 6 भरा। वहीं 66 लोगों ने फार्म 7 तथा 8 लोगों ने फार्म 8 भरा। पनियरा विधानसभा के 449 लोगों ने फार्म 6 और 71 ने फार्म 7 भरा, जबकि 11 लोगों ने फार्म 8 भरा है।