{"_id":"6152006e8ebc3eb5dd2e9ea5","slug":"986-candidates-gave-d-el-ed-exam-maharajganj-news-gkp410847610","type":"story","status":"publish","title_hn":"986 परीक्षार्थियों ने दी डीएलएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
986 परीक्षार्थियों ने दी डीएलएड की परीक्षा
विज्ञापन
जयपुरिया इंटर कालेज मे डीएलएड की परीक्षा देते विद्यार्थी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
986 परीक्षार्थियों ने दी डीएलएड की परीक्षा
चार केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
महराजगंज। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को डीएलएड की परीक्षा शुरू हुई। तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा के लिए पहले दिन 988 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 986 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
डायट के प्रशिक्षण प्रभारी रामजी ने बताया कि प्रथम पाली में डीएलएड 2019 के प्रशिक्षुओं की परीक्षा सोमवार से बुधवार तक चलेगी। पहले दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा में पंजीकृत 286 परीक्षार्थियों में 285 ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा में पंजीकृत 303 परीक्षार्थी में सभी ने परीक्षा दी। शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज भिटौली में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 306 परीक्षार्थियों में 305 ने परीक्षा दी, जबकि एक अनुपस्थित रहा। सेठ आनंदराम इंटर कॉलेज फरेंदा केंद्र पर पंजीकृत 70 परीक्षार्थियों में सभी ने परीक्षा दी। इसी प्रकार डीएलएड 2017 में पंजीकृत सभी पांच व डीएलएड 2018 में पंजीकृत सभी 18 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में भी 997 परीक्षार्थियों में से 995 ने परीक्षा दी, जबकि दो अनुपस्थित रहे। चार केंद्रों पर परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, शिक्षकों व डायट के पर्यवेक्षकों ने अहम योगदान दिया।
चुस्त-दुरुस्त रही सुरक्षा व्यवस्था
जिले के चार केंद्रों पर आयोजित डीएलएड की परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। अंक सुधार की परीक्षा को लेकर भी जीएसवीएस इंटर कॉलेज व अन्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
सात परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंक सुधार की परीक्षा
यूपी बोर्ड की ओर से संचालित अंक सुधार की परीक्षा में सोमवार को सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए 26 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 19 ने परीक्षा दी।