{"_id":"61f982919fd8da3bae678870","slug":"97-corona-infected-found-in-the-district-351-active-cases-maharajganj-news-gkp4255876147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 97 कोरोना संक्रमित मिले, 351 सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 97 कोरोना संक्रमित मिले, 351 सक्रिय केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में मंगलवार को 97 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 351 हो चुकी है। अब तक कुल केस 14,049 हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 143 है। 13,555 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मंगलवार को 960 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 218 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वहीं केस बढ़ने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जांच अधिक से अधिक लोगों की करने की कोशिश की जा रही है। गोपाला सीएचसी को छोड़कर अन्य किसी अस्पताल में संक्रमित भर्ती नहीं हैं। ज्यादा जरूरत पड़ने पर संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सभी लोगों को बचाव के प्रति सजग रहने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। समस्या होने पर तुरंत जांच कराने के साथ ही चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दवा का सेवन करें। लापरवाही से समस्या हो सकती है। आशा कार्यकर्ता गांव स्तर पर निगरानी करने में जुटी हैं। बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है।