{"_id":"6251d0d7dcfd8a323f6f3f81","slug":"97-53-voting-in-mlc-election-maharajganj-news-gkp432816823","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी के लिए जिले में 97.53 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी के लिए जिले में 97.53 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की मतदान प्रक्रिया शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के सभी 12 ब्लॉकों में संपन्न कराई गई। जिले में कुल 97.53 प्रतिशत मतदान हुआ। धानी ब्लॉक में जहां शत-प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, वहीं नौतनवा ब्लॉक में सबसे कम लगभग 95 प्रतिशत मतदाताओं ने मत डाला।
प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक जिले में चिन्हित 2,230 मतदाताओं में से कुल 2175 ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। नौतनवां ब्लॉक में 258 के सापेक्ष 245, निचलौल में 249 के सापेक्ष 247, मिठौरा में 195 के सापेक्ष 190, लक्ष्मीपुर में 201 के सापेक्ष 193, बृजमनगंज में 159 के सापेक्ष 156, सदर में 233 के सापेक्ष 232, सिसवां में 161 के सापेक्ष 158, धानी में 53 के सापेक्ष सभी 53, फरेंदा में 171 के सापेक्ष 167, घुघली में 191 के सापेक्ष 185, पनियरा में 174 के सापेक्ष 171 तथा परतावल में 185 के सापेक्ष 178 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सदर ब्लाक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, नगर पलिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने मतदान किया। इसके अलावा अन्य जन प्रतिनिधियों ने अपने संबंधित ब्लाक में मतदान किया।
बूथों के बाहर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को कड़ी सुरक्षा के बीच से गुजरना पड़ा। ब्लॉक परिसर से लेकर मतदेय स्थल तक मौजूद पुलिस कर्मियों ने मतदाताओं को तस्दीक करने के बाद ही अंदर जाने दिया। सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
चार ब्लॉकों में महिलाओं ने शत प्रतिशत किया मतदान
मतदान करने में रुचि को देखा जाए तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने इसमें बाजी मारी है। चार ब्लॉकों में 100 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। निचलौल में चिन्हित सभी 105, सदर में चिन्हित सभी 96, धानी में सभी 23 तथा पनियरा में चिन्हित सभी 79 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने विधान परिषद चुनाव के मतदान को देखते हुए फरेंदा, धानी, बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर, नौतनवां, निचलौल, मिठौरा आदि ब्लॉकों में पहुंच कर मतदान प्रक्रिया की हकीकत को देखा। बूथों पर पीठासीन अधिकारियों से मतदान की स्थिति की जानकारी ली। नौतनवां प्रतिनिधि के मुताबिक नौतनवां ब्लॉक सभागार में मतदान को बेहतर ढंग से कराने के लिए एसडीएम रामसजीवन मौर्य व पुलिस उपाधीक्षक कोमल मिश्रा ने भी नजर बनाए रखा। इसके साथ ही एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने निचलौल, एसडीएम दिनेश मिश्रा ने फरेंदा में भी नजर बनाए रखा।
विधान परिषद सदस्य पद पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। मतपेटिकाओं को जिम्मेदार अधिकारियों की देखरेख में जमा कराने के लिए गोरखपुर भेजा गया है। -सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी