{"_id":"615c8fe38ebc3e0e5618bb9b","slug":"9158-people-has-vaccinated-maharajganj-news-gkp4118630123","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 9,158 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने में दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जिले में 9,158 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वहीं, केंद्रों पर भीड़ की वजह से लोगों को परेशानी हुई। महिला अस्पताल में सुबह से ही टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभाग के अधिकारी पहुंचे। साथ ही केंद्र पर तैनात कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी।
महिला अस्पताल पर टीका लगवाने पहुंचे राजेश, सत्यम ने कहा कि पहले आने के बाद भी लंबी कतार में खड़े रहना पड़ रहा है। घंटे भर इंतजार के बाद टीका लगा। भीड़ की वजह से खड़े रहने में भी परेशानी हुई। बुजुर्गों को ज्यादा देर खड़े में ज्यादा दिक्कत होती है। घुघली, निचलौल, जगदौर, नौतनवां, रतनपुर, सिसवां, परतावल समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था है। केंद्र पर तैनात कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर व्यवस्था के बारे में समय- समय पर जानकारी लेकर कमियों को दूर किया जाता है।
विज्ञापन
कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की संख्या में कमी हो रही है। मंगलवार को जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। जबकि 910 सैंपल की जांच के लिए भेजा गया। अब तक कुल केस 12439 हो चुका है जिसमें सक्रिय केस एक भी नहीं है। मरने वालों की संख्या 140 है। 12,298 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए