{"_id":"5c13fa07bdec22553f2664ce","slug":"91544813063-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 आंगनबाडी को कारण बताओं नोटिस देने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 आंगनबाडी को कारण बताओं नोटिस देने का निर्देश
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 आंगनबाड़ी वर्करों को नोटिस
केंद्रों पर बच्चों की कम उपस्थिति मिलने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम 20 नवंबर से 5 दिसंबर के दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची तो इस दौरान बच्चों की उपस्थिति कम मिली। इसके चलते अभियान को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। बच्चों की कम उपस्थिति वाले 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार जायसवाल ने लिए सीडीपीओ को निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर शत प्रतिशत बच्चों व स्टॉफ की उपस्थिति के लिए निर्देश दिए गए हैं। जब कि 20 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंची तो पनियरा में पांच, नौतनवां में दो, घुघली में 9 और घुघली के छह केंद्रों में बच्चों की उपस्थित कम मिली। जिससे अभियान के अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि जिन केंद्र में बच्चों की कम उपस्थिति है, संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब तलब करें। उन्होंने संबंधित क्षेत्र की मुख्य सेविकाओं को भी चेतावनी पत्र जारी किए जाने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।