फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छठ घाटों पर दिखा परंपराओं का संगम

छठ घाटों पर दिखा परंपराओं का संगम

Wed, 14 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
छठ घाटों पर दिखा परंपराओं का संगम
विज्ञापन


अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े श्रद्धालु
छठ घाटों पर प्रशासन की तरफ से किए गए सुरक्षा के कड़े प्रबंध, जगह-जगह तैनात रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। छठ घाटों पर मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने शाम को नगर के बलिया नाला छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। देर रात महिलाओं ने कोसी पूजा की। पुत्र प्राप्ति और मंगल कामना के लिए व्रती महिलाओं ने जनपद में कई स्थानों पर नदी, तालाब व पोखरों में खड़े होकर छठ मइया की आराधना की। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हुए सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंगल गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। घाटों के आसपास मेले जैसा दृश्य नजर आया। आस्था के इस विहंगम नजारे को लोग कैमरे में कैद करते रहे।
मंगलवार को घर में पूजन सामग्री तैयार करने के बाद अपराह्न से ही भक्तों की टोली छठ घाटों की ओर बढ़ने लगी थी। परिवार के पुरुष सदस्य सिर व कंधे पर पूजन सामग्री से भरी दौरी और ईख लेकर आगे-आगे चल रहे थे और उनके पीछे महिलाएं छठ पर्व की पारंपरिक गीत गुनगुनाते हुए बढ़ रही थीं। कई महिलाओं ने मन्नत पूरी होने पर लेटते हुए घर से छठ घाट तक की दूरी तय की। घाट पर पहले से तैयार वेदी की पूजा के बाद कलश और पूजन सामग्री रखकर महिलाएं नदी, तालाब व पोखरों में प्रवेश कर गईं। हाथ जोड़कर छठ मइया और सूर्य देव की वंदना करती रहीं। शाम 5 बजे के बाद जैसे ही सूर्य देव अस्त होने लगे तो अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। अर्घ्य देते हुए व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख व समृद्धि और मंगल की कामना की। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया भी परिवार के साथ छठ घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की शाम क्षेत्र के कालीगंज, सडकहवां, बैरियां, राजाबारी, ठूठीबारी समेत अन्य छठ घाटों पर परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना हुई। रामनगर, किशुनपुर, भरवलियां, नौनियां, लोहरौली, बोदना में भी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार वनग्राम कंपार्ट 26, 27, 28, 24, हथियहवा, बलुआहिया, चौक बाजार, नाथनगर, सोनाड़ी खास, महेशपुर, धर्मपुर, गौंनरिया राजा, लालपुर दरहटा, हरपुर खुर्द, बसवार, मधुबनी, टिकर, परसौनी, सेखुई आदि तमाम गांवों में छठ पूजा हुई।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार छठ घाट पर व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्र्घ्य दिया।
बृजमनगंज व लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के प्राचीन ठाकुर द्वारा परिसर में स्थित पोखरे पर अस्ताचलगामी सूर्य की अर्घ्य दिया गया। छठ पूजा जागरण समिति के विनोद जायसवाल, दिलीप चौधरी, मदनगोपाल यादव आदि मौजूद रहे। सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को दोपहर तक नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सुधीर त्रिपाठी ने छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार सिंदुरिया, मिठौरा, जगदौर, बरोहिया ढाला, भागाटार, मधुबनी, परसामीर आदि ग्राम सभाओं में महिलाओं ने मंगलवार को अर्घ्य दिया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन छठ घाट, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय स्थित छठ घाट, भुंडी छठ घाट तथा दो मुहान छठ घाट पर भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ लगी रही। रेलवे स्टेशन स्थित छठ घाट पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान सतर्क रहे। छठ घाट पर सेल्फी लेने वाले युवक व युवतियों में होड़ लगी रही।

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के दुर्गा मंदिर मानसरोवर व प्रेम पोखरा पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ पहुंची थी। छठ पर्व पर शाम होते ही व्रती महिलाओं की कतार मानसरोवर पर लग गई। यहां गोविंदनगर कानपुर से आए कलाकारों ने लोगों को मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed