{"_id":"5bd8a7e3bdec226988376615","slug":"91540925411-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो नपेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो नपेंगे बीएलओ
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बीएलओ पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। तहसील सभागार में मंगलवार को उप जिला अधिकारी मदन कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा हुई। बैठक में तहसील के सभी सुपरवाइजरों, बीएलओ ने पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयुक्त की तरफ से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवधि 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इसके तहत 18 नवंबर को चलने वाले विशेष अभियान के दौरान घर-घर जाकर सर्वेक्षण होगा। इस दौरान एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के फॉर्म भरवाए जाएंगे ताकि उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें। उन्होंने मृत लोगों के नाम सूची से हटाने के लिए फार्म सात भरे जाने के बारे में जानकारी दी। उप जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का नाम गलत तरीके से सूची में न शामिल करें। यदि कोई फर्जी नाम आता है तो उसे तत्काल हटा दें। अन्यथा कहीं से कोई शिकायत मिलेगी तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में तहसीलदार नरेश चन्द्र, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, विरेन्द्र सिंह, अनीता यादव, शुभावती आदि मौजूद रहीं।