{"_id":"5bb26db3867a5570f1105c4a","slug":"91538420147-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जलने पर नाराज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जलने पर नाराज लोगों ने लगाया जाम
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सोमवार की देर रात नगर के टेढ़वा कुटी स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। इससे नाराज लोगों ने महाराजगंज- फरेंदा मार्ग पर यातायात जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ को नियंत्रण करने का प्रयास करती रही। समाचार लिखे जाने तक लोगों को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
लोगों का कहना था कि ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के तत्काल बाद विद्युत कर्मियों को सूचना दी गई लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए लोगों ने काफी मशक्कत की। मौके पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। तब जा कर आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
लोगों का कहना था कि विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हफ्तों से खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसके बाद भी विभाग ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
इस दौरान अमित पटेल, गणेश बिहारी, गौरव जायसवाल, कमलेश यादव, बृजेश, अनुज, अंकित, हरिचंद्र, पप्पू पटेल, सत्यम पटेल, बृज बिहारी, पवन सिंघानिया, राजेश, अज्जू, गुड्डू जायसवाल, रंजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।