{"_id":"5bafcb08867a5570e55b1cc5","slug":"91538247432-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से सिकुड़ती जा रही शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से सिकुड़ती जा रही शहर की सड़कें
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतिक्रमण से सिकुड़ती जा रहीं शहर की सड़कें
जाम लगने से हर रोज परेशान होते हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर की अधिकांश सड़के, बाजार व चौराहे अतिक्रमण के कारण संकरे हो गए हैं। इससे शहर के तीनों प्रमुख मार्गों पर आए दिन यातायात जाम की समस्या पैदा हो रही है। जाम में फंस कर लोग घंटों परेशान होते हैं। शहर में सबसे अधिक अतिक्रमण कोतवाली व नगर पुलिस चौकी के पास, हनुमानगढ़ी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण, आबकारी विभाग कार्यालय के सामने, कॉलेज रोड, बलिया पुल के दोनों तरफ किया गया है। इन मार्गों से होकर जिम्मेदार अधिकारी आए दिन आवागमन करते हैं लेकिन उनका ध्यान संकरी होती जा रही सड़कों की तरफ से नहीं जा रहा। अधिकारियों की लापरवाही की खामियाजा लोगों को जाम की समस्या का सामना करके भुगतना पड़ रहा है।
स्कूली वाहन जाम में फंस जाने के कारण बच्चे अक्सर देर से विद्यालय पहुंचते हैं। यही स्थिति कमोवेश स्कूलों की छुट्टी होने पर घर वापसी के दौरान भी होती है। लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा सड़कों के किनारे तक सामान रख कर अतिक्रमण किए जाने तथा बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा किए जाने के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। शहर के मुख्य मार्गों पर दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा होती है। इससे खासकर दोपहिया एवं पैदल चलने वालों को ज्यादा परेशानी होती है। जाम के दौरान चौराहों पर खड़ी यातायात पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। यातायात पुलिस के अधिकांश जवान चौक पर मौन साधे खड़े नजर आते हैं।
नागरिक पवन कुमार वर्मा का कहना था कि चाय, पान की दुकानों के अलावा सब्जी की स्थायी दुकानें लगने से अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। कॉलेज मार्ग पर प्राइवेट बसों का अड्डा भी बन गया है। जिससे पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है। अतिक्रमण के कारण घंटों घंटों जाम में लोगों को जूझना पड़ता है। लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन के पास कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह का कहना है कि अभियान चलाकर शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों का चालान किया जाता है। बेतरतीब ढंग से सड़कों के किनारे वाहन खड़ा किए जाने पर भी चालान किया जाता है। जाम की समस्या से निपटने के लिए कारगर उपाय किए जा रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने कहा कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।