{"_id":"5b5b6c0f4f1c1bb37b8b4f89","slug":"91532718095-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से हल्की बारिश से किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से हल्की बारिश से किसान खुश
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से हल्की बारिश से किसान खुश
धान की फसल में कर रहे यूरिया व दवाओं का छिड़काव
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों को राहत मिली है। अब किसान रोपाई के बाद खेतों में यूरिया व उपयोगी दवाओं का छिड़काव करने में लगे हैं। इस हल्की बारिश से किसानों को राहत मिली है। किसानों का कहना है कि अभी धान की फसल के लिए अच्छी बारिश नहीं हुई है, लेकिन यूरिया का छिड़काव किया जा सकता है।
पनियरा विकास खंड के नेवास पोखर गांव के रहने वाले किसान रामू शुक्रवार को अपने खेत में यूरिया का छिड़काव कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह पहले ही धान की रोपाई किए थे, लेकिन बारिश न होने से खेत में यूरिया का छिडकाव नहीं हो पाया। दो दिनों से हो रही बारिश से धान की फसल में खाद का छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी धान की फसल के लिए बरसात कम हुई है। डिगुरी गांव के किसान रामसुभग ने कहा कि अब बरसात शुरू हुई है। धान की फसल में निराई व दवा का छिड़काव किया जा रहा है ताकि खर पतवार धान को प्रभावित न कर सकें। शीतलपुर गांव के किसान मिठाई लाल ने कहा कि धान की फसल के लिए हल्की बरसात हुई। खेत में खर पतवार बढ़ने लगे हैं। ऐसे में किसान अपने खेतों की निराई करने में लगे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र वसूली के कृषि वैज्ञानिक बीबी सिंह ने कहा कि अगर धान की फसल में कल्ले निकल रहे हों तो किसान खेत में नमी के अनुसार हल्की मात्रा में यूरिया का छिड़काव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खर पतवार के लिए नॉमनी गोल्ड 80 से 100 एमएल प्रति हेक्टेयर व एडोरा 100 एमएल प्रति हेक्टेयर छिड़काव किया जा सकता है।
विज्ञापन