फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शिविर लगा कर दिव्यांगों में बांटे गए 51 लाख के उपकरण

शिविर लगा कर दिव्यांगों में बांटे गए 51 लाख के उपकरण

Thu, 12 Jul 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
शिविर लगा कर दिव्यांगों में बांटे गए 51 लाख के उपकरण
दिव्यांगों में बांटे गए 51 लाख के उपकरण
विज्ञापन

फोटो:-

दिव्यांगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही भाजपा : सांसद
पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ सामाजिक अधिकारिता शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 637 दिव्यांगों में 51 लाख, 50 हजार रुपये के दिव्यांग सहायक उपकरण बांटे गए। इस अवसर पर भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए भाजपा सरकार प्रयास कर रही है। सहायक उपकरणों के जरिए दिव्यांग सवावलंबी व सशक्त बनेंगे। ट्राई साइकिल, फोल्डिंग ह्वील चेयर, बैशाखी, वॉकिंग स्टीक, ब्लाइंड स्टीक, ब्रेल किट, कान की मशीन आदि दिए गए।

प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार व दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओयोजित आयोजित शिविर में एंलिको कानपुर उपकरण उलब्ध करा रहा है। कार्यक्रम को भाजपा अनुसुचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, समीर त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, परियोजना निदेशक रामकरन पाल, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान ओम प्रकाश पटेल, राजेश यादव, रविंद्र चौबे, राघवेंद्र मिश्रा, लक्ष्मीनारायण, अशोक विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, प्रदीप गोड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed