फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पूरी रात नहीं आई बिजली, अंधेरे में गुजरी रात

पूरी रात नहीं आई बिजली, अंधेरे में गुजरी रात

Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पूरी रात नहीं आई बिजली, अंधेरे में गुजरी रात
S - फोटो : Getty Images

विज्ञापन

महराजगंज। बीते दो दिन से हुई बारिश से जल जमाव के चलते जहां परेशानी हुई। वहीं दूसरी ओर से बिजली भी दगा दे गई। पूरी रात हजारों की आबादी अंधेरे में रही। बारिश के कारण मौसम में थोड़ी नरमी रही। लेकिन उमस से राहत नहीं मिली। रात को ठीक ढंग से लोग सो नहीं पाए। सुबह टंकी में पानी नहीं भर पाने से जरूरी कार्यों को करने में परेशानी हुई। इनवर्ट जवाब दे गया। राजीव नगर मोहल्ले में लोगो की दुश्वारियों भरी रात कटी। मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से परेशानी हुई। बिजली निगम के कर्मी किसी तरह ठीक किए लेकिन पूरी रात वोल्टेज ठीक नहीं मिला। बल्ब भी ठीक ढंग से नहीं जल रहा था। पूरी रात मोहल्ले के लोग परेशान रहे।
बीती रात ऑफिसर्स कालोनी के सामने लगा ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जल गया। रूक रूक कर बारिश हो रही थी। घंटे भर बाद बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजली निगम के जेई को सूचना दी। बिजली निगम के कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को दुरूस्त किए लेकिन वोल्टेज ठीक नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति तो बहाल हुई लेकिन बिजली का रहना न रहना बराबर रहा। बल्ब नहीं जल पा रहा था। पंखा भी नहीं चल पा रहा था जिससे पूरी रात लोगों परेशानी झेलनी पड़ी। दुश्वारियों भर रात गुजारने के बाद सुबह को पानी के परेशानी उठानी पड़ी। टंकी में भरा पानी खाली हो गया और इनवर्टर भी जवाब दे गया। तमाम लोगों का मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाया। राजीव नगर मोहल्ले की हजारों की आबादी पूरी रात अंधेरे में रहने को विवश हुई। वहीं, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राजीव नगर के रहने वाले घनश्याम पटेल ने कहा कि मच्छरों के जबर्दस्त प्रकोप की वजह से पूरी रात बेेचैनी में बीती। इनवर्टर भी रात में ही फेल हो गए। बिजली नहीं रहने से सुबह अपनी टंकी में पानी भी नहीं भरा जा सका। पानी न होने से महिलाओं को घर की साफ-सफाई व रसोई के कामकाज निपटाने में दिक्कत आई। डॉक्टर केपी. वर्मा ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। हल्ला होने पर जैसे तैसे काम कर चले गए। पूरी रात बिजली ठीक से नहीं रही। उमस भरी कर्मी में बिजली का न रहना परेशानी को बढ़ा दिया। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाया। प्रीती मौर्या ने कहा कि रात तो किसी तरह से कट गई। दिन में भी बिजली ठीक नहीं हुई। बिजली के दफ्तर पर फोन करने पर सिर्फ आश्वासन दिया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। अधिकारियों को लोगों की समस्या से कोई मतलब नहीं है। नीतू ने कहा कि गर्मी के कारण पूरी रात नींद नहीं आई। सुबह तक इनवर्ट भी बैठ गया और मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाया। हालत यह रही कि आरओ भी चलने लायक वोल्टेज नहीं रहा जिससे इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed