{"_id":"5b0d96b14f1c1bb26e8b543b","slug":"91527617201-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के इलाज के लिए बढ़ी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के इलाज के लिए बढ़ी सुविधाएं
Updated Tue, 29 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। बच्चों के बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। इसके पहले बेड की कमी होने से एक ही बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती किया जाता था। लेकिन अब बेड की संख्या बढ़ाने की मंजूरी मिलने के साथ ही धन भी अवमुक्त हो गया है। बेड बढ़ जाने से बच्चों का बेहतर ढंग से इलाज होगा। साथ ही अधिक बच्चों को भर्ती किया जा सकेगा। आठ लाख की लागत से बेड को बढ़ाया जाएगा।
नवजात शिशु देखभाल इकाई में इसके पहले 12 बेड था। अब यहां आठ बेड बढ़ाया जाएगा। इस तरह अब 20 बेड हो जाएंगे। बच्चों को इलाज में सहूलियत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर जेई-एईएस वार्ड में 10 बेड था। अब यहां पांच बेड बढ़ाया जाएगा। इस वार्ड में अब 15 बेड हो जाएंगे। इस तरह से अब जिला अस्पताल में बच्चों को बेहतर इलाज हो सकेगा। शासन की इस पहल से अस्पताल प्रशासन भी खुश है। नवजात शिशु देखभाल यूनिट में 2 लाख 34 हजार तो जेईएईएस वार्ड में 5 लाख 66 हजार रूपये बेड बढ़ाने में व्यय हो होंगे। शासन स्तर से धन भी मिल चुका है। कार्य शुरू करने के लिए टेंडर भी हो चुका है। जल्दी ही अस्पताल में बेड बढ़ाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि बेड बढाने में कुल आठ लाख रूपए व्यय होंगे।