फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   रेल फाटक तोड़कर वाहन समेत चालक फरार, मुकदमा दर्ज

रेल फाटक तोड़कर वाहन समेत चालक फरार, मुकदमा दर्ज

Mon, 28 May 2018 11:26 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
रेल फाटक तोड़कर वाहन समेत चालक फरार, मुकदमा दर्ज
train

विज्ञापन
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। गोरखपुर-नौतनवां रेल खंड पर स्थित लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी क्रासिंग के रेल फाटक को सोमवार को करीब 10 बजे बंद करते समय अचानक एक वाहन क्रासिंग पार करने के चक्कर में फाटक में टक्कर मार दिया। जिससे फाटक टूट गया। जिसके कारण जहां तीन ट्रेने आधा घंटा तक बाधित रहीं। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेल पुलिस व फाटक मरम्मत करने की टीम ने प्रथम दृष्टया फाटक सही कर ट्रेनों को संचालित कराने के बाद वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।

गोरखपुर-नौतनवां रेल खंड पर स्थित पुरंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को करीब दस बजे गोरखपुर के तरफ ट्रेन का सिग्नल मिलते ही दक्षिणी रेल क्रासिंग को बन्द किया ही जा रहा था। तभी तेज गति आ रही एक पीकप के टक्कर से फाटक टूट गया। इससे अफरा तफरी मच गई। किसी तरह ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हो गई। वहीं ट्रेन सं 55141 व 75013 तथा 75014 आधा घंटा बाधित रही। उस दौरान ट्रेन में यात्री काफी परेशान नजर आ रहे थे। क्रासिंग जाम होने के कारण कस्बे दोनो तरफ से वाहनों की लंबी लाईन लग गई। जिसकी सूचना आनंदनगर रेल पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस के पहुंचने के पहले ही चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जिसके बाद जहां फाटक का मरम्मत कर ट्रेनों को संचालित किया गया। वहीं उक्त वाहन व वाहन चालक के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। रेलवे थाना नकहा के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि वाहन व वाहन चालक के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 160 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed