फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगा सीडीपीओ दफ्तर में तगाया ताला

कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगा सीडीपीओ दफ्तर में तगाया ताला

Wed, 27 Sep 2017 05:39 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगा सीडीपीओ दफ्तर में तगाया ताला
महराजगंज। दस सूत्रीय मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दसवें दिन बुधवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने सीडीपीओ कार्यालय सिसवा में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न स्थानों पर झाड़ू लगाकर सफाई कर मांगें पूरी करने के लिए आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों के प्रति जल्द आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष छाया भारती के आह्वान पर सिसवा विकास खंड की आंगनबाड़ी वर्कर बुधवार की सुबह ब्लॉक गेट पर एकत्र हुईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंच कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन संघ की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि आंदोलन के दसवें दिन तक सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया। आंगनबाड़ी वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, सभी वर्करों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। इतने कम मानदेय में घर-गृहस्थी चलाना संभव नहीं है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित अन्य जरूरी कार्य कम मानदेय के कारण नहीं हो पा रहे हैं। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष जमित्री देवी, विजयलक्ष्मी पांडेय, पूनम देवी, आशा देवी, बिंदू देवी, विंद्रावती देवी, रूना देवी, सावित्री देवी, माया देवी, संजीव निगम सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed