फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   9 MBBS students of KMC Medical College expelled in ragging case

Maharajganj News: रैगिंग मामले में केएमसी मेडिकल कॉलेज के 9 एमबीबीएस छात्र निष्कासित

Thu, 22 Jan 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
9 MBBS students of KMC Medical College expelled in ragging case
महाराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्रों से रैगिंग के मामले में बुधवार देर शाम काॅलेज प्रशासन ने नौ छात्रों को अगले आदेश तक के लिए सस्पेंड कर दिया। सभी छात्र एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हालांकि मंगलवार को पीड़ित छात्रों की तहरीर पर पुलिस ने सात छात्रों पर ही प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन की ओर से बुधवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई रैगिंग मामले की जांच के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मंगलवार को पीड़ित छात्रों की शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए टीम बनाई थी, जिसने बुधवार शाम को अपनी रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में प्रथम वर्ष के दोनों छात्रों से रैगिंग किए जाने की पुष्टि हुई है। निष्कासित किए गए छात्रों के नाम पुलकित सिन्हा, उत्कर्ष सिंह, उत्कर्ष आनंद, प्रखर त्रिवेदी, अथर्व गर्ग, समर प्रताप सिंह, उन्मेश सतीश बलराज, आयुष यादव और स्वप्निल जायसवाल हैं। ये सभी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष प्रोफेशनल के छात्र हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, सभी विभागाध्यक्षों, छात्रावास प्रशासन, एचआर विभाग, छात्रों एवं उनके अभिभावकों को भेज दी गई है। कॉलेज के डीन और प्रबंध निदेशक डॉ. संकल्प द्विवेदी ने कहा कि अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। रैगिंग के प्रति कॉलेज प्रशासन जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाता है। भविष्य में भी इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस कार्रवाई के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले दिनभर काॅलेज परिसर में रैगिंग मामले को लेकर हंगामा मचा रहा। बताया जा रहा है कि पीड़ित दोनों छात्रों के परिजन काॅलेज प्रशासन से आरोपी छात्रों की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। हालांकि कॉलेज प्रशासन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे किसी कार्रवाई की बात करता रहा। देर शाम सस्पेंड किए जाने का आर्डर आने के बाद पीड़ित छात्रों और उनके परिजनों ने खुशी जताई। हालांकि वे आरोपी छात्रों को स्थायी तौर पर निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। दिन में एक समय कॉलेज में हंगामे की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए थे। हालांकि किसी विवाद की बात से वे इनकार कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में शांति व्यवस्था बनी हुई है। यह कालेज प्रशासन का आंतरिक मामला है।


यह है पूरा मामला
सोमवार शाम करीब पांच बजे केएमसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्रों के साथ द्वितीय वर्ष के छात्रों ने रैगिंग की। आरोप है कि सीनियर्स ने प्रथम वर्ष के छात्रों केे मारापीटा, गाली दी और उनसे जूता भी चटवाया। शिक्षकों और अन्य के हस्तक्षेप के बाद भी आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित छात्रों की प्राथमिकी पर सोमवार रात में ही सदर कोतवाली पुलिस ने स्वप्निल जायसवाल, समर प्रताप सिंह, उन्मेश, उत्कर्ष आनंद, अथर्व गर्ग, उत्कर्ष सिंह और पुल्कित के खिलाफ सामूहिक मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, अपमानित करने, आपराधिक धमकी देने और रैगिंग जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed