{"_id":"653425f4b40e005f3604df84","slug":"82-sacks-of-rice-being-sent-to-nepal-recovered-strictness-increased-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8169-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल भेजा जा रहा 82 बोरी चावल बरामद, सख्ती बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल भेजा जा रहा 82 बोरी चावल बरामद, सख्ती बढ़ी
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई, पुलिस एसएसबी संयुक्त रूप से कर रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में पुलिस व एसएसबी संयुक्त रूप से निगरानी कर रही है। शनिवार को एक स्थान से 42 बोरी तो दूसरे स्थान से 35 बोरी चावल बरामद कर कस्टम को सौंप दिया गया। सीमावर्ती इलाकों में सख्ती से तस्करों में हडकंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी संयुक्त टीम शनिवार को को लिखियहवा घाट से 47 बोरी चावल बराम कर कस्टम को सौंप दिया। दूसरी बरामदगी कुरहवा गांव से हुई। यहां भी पुलिस व एसएसबी ने 35 बोरी चावल की बरामदगी की। प्रभारी निरीक्षक नौतनवां मनोज कुमार राय ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के जवान व सम्पतिहा चौकी पुलिस गश्त पर निकली थी, अभी कुरहवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सूचना मिली कि भारत नेपाल सीमा के करीब चावल रखा गया है अभी तस्कर नेपाल भेजने के फिराक में हैं। सूचना पर अमल करते हुए मौके पर पहुंचकर देखा तो चावल बरामद किया गया। बरामद चावल को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया।