{"_id":"5be9cfc1bdec22698a4713e9","slug":"81542049729-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित हुआ रोहिन नदी का पानी, मर रही मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित हुआ रोहिन नदी का पानी, मर रही मछलियां
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित हुआ रोहिन नदी का पानी, मर रहीं मछलियां
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर व चौक रेंज के मध्य से गुजरने वाली रोहिन नदी में नेपाल की फैक्ट्रियों का उत्प्रवाह आने से पानी दूषित हो गया है। इससे नदी की मछलियां ही मरने लगी हैं। यही नहीं, आसपास के गांवों के साथ ही जंगली जानवर भी इस दूषित जल का सेवन करने के कारण बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इतना कुछ होने के बावजूद विभागीय अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।
नेपाल से निकलकर नौतनवां से होते हुए लक्ष्मीपुर व चौक वन क्षेत्र के मध्य से गुजरने वाली रोहिन नदी में का पानी इन दिनों विषाक्त हो गया है। कुछ दिनों से नेपाल की कुछ फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा तरल कचरा रोहिन नदी में गिराये जाने के कारण इसके पानी का रंग काला हो गया है। नदी के किनारे स्थित गांवों के दीनानाथ, जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र सहानी, योगेंद्र, संतलाल, शब्बीर, कृष्ण कुमार चौहान, रमाशंकर, अम्बिका यादव, लालू यादव, रामप्रसाद, बलिकरन, पन्नेलाल, बुधिराज, रामरतन, सुभाष चंद्र आदि का कहना है कि रोहिन नदी का पानी काला व जहरीला हो गया है। इससे नदी में मछलियां मर कर उतराती रहती हैं। नदी का पानी पीने से गांव के मवेशी भी बीमार होने लगे हैं। बताया कि इससे ग्राम पंचायत दशरथपुर, गंगापुर, टेढ़ीघाट, कजरी, पड़रहवा, चखना, सेमरहवा, चकदह, खालिकगढ़, गौहरपुर, रजापुर, अमहवां समेत रोहिन नदी के किनारे स्थित गांवों के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जहरीला होने से मछलियां तो मर ही रही हैं, इसके साथ ही पालतू मवेशी तथा जंगली जानवर भी जहरीला पानी का सेवन कर बीमार हो रहे हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने स्थलीय जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।