फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

Sat, 03 Nov 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण
doctor

विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। उपनगर के झुलनीपुर मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को लखनऊ व महाराजगंज से स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने आई। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत सात बिंदुओं पर जांच पड़ताल की गई। इस वर्ष भी जांच के आधार पर ही अवार्ड के लिए सीएचसी का चयन होना है। सीएचसी पर पहुंची चार सदस्यीय जांच टीम में शामिल क्वालिटी मैनेजर डॉ. कमलेश, डॉ.मुस्तफा, सतीश ओझा व बीके विश्वकर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत सीएचसी की जांच सात बिंदुओं पर की गई है। जिसमें इंफेक्शन कंट्रोल, सर्विस हाइजीन, साफ सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट, सपोर्ट सर्विस, प्रमोशन कंट्रोल व हॉस्पिटल अपडेट शामिल है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यदि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई जाती हैं। अस्पताल को 70 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक मिलता है तो इसे कायाकल्प अवार्ड योजना के लिए चयनित कर लिया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके शुक्ला ने बताया कि सीएचसी निचलौल वर्ष 2017- 18 में पूरे प्रदेश में चयनित 25 सीएससी में अपना स्थान बनाया था जो जिले में दूसरा स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed