फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बीरीद की नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ मांगी

बीरीद की नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ मांगी

Wed, 22 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बीरीद की नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ मांगी
बकरीद की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन

फोटो
नमाज के दौरान शहर में भारी वाहन का प्रवेश रहा वर्जित
सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की लगाई गई थी ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में 85 मस्जिदों एवं 286 ईदगाहों पर बुधवार को बकरीद की नमाज पढ़ी गई। सुबह से ही नमाजियों की भीड़ ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में जुटने लगी थी। नमाजियों ने बकरीद की नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ मांगी।
बकरीद के चलते शहर, कस्बों समेत ग्रामीण इलाकों में चहल-पहल रही। मुख्यालय स्थित नूरी ईदगाह हमीदनगर और गबडुआ, धनेवा-धनेई, नटवा समेत अन्य स्थानों पर अलग-अलग वक्त पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बकरीद पर प्रमुख मार्गों पर रूटों का डायवर्जन किया गया था। नमाज के बाद कुर्बानी भी दी गई। ईदगाह समेत जिले के प्रमुख मस्जिदों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। एसपी आरपी सिंह, एएसपी आशुतोष शुक्ल क्षेत्र में दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते रहे। नूरी ईदगाह पर एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, कोतवाल रामदवन मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार उपनगर स्थित ईदगाह में सुबह नौ बजे से नमाज अदा की गई। कारी मोहम्मद रियाजुद्दीन ने ईद की नमाज अदा करते हुए देश के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी। उन्होंने कुर्बानी की महत्व के बारे में बताया। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार दारुल उलूम अरबिया हमीदिया अहले सुन्नत पनियरा खास के उप प्रधानाचार्य अशरफ अली नूरानी ने जामा मस्जिद में नमाज पढ़ाया। क्षेत्र के बभनौली मस्जिद ,नरकटहां, कौवाढोंढ़, गिरगिटियां, मौलागंज, सोनबरसा, डिंगुरी, हंसखोरी महुअवां आदि मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। लेहड़ा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मस्जिदों में बकरीद की नमाज पढ़ी गई। अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार चौकी इंचार्ज अरुण कुमार दुबे ने बताया कि महुअवा अड्डा, बेलभार, बैजनाथपुर उर्फ चरका, भैसहिया पाठक, बैरवा जंगल, बैरवा बनकटवा, बैरवा चंदनपुर, देवपुर, करैला अजगरहा, सिंहपुर, सिसवा तौफीर के ईदगाहों में नमाज अदा की गई। परतावल, सिसवा, कोठीभार, फरेंदा, कोल्हुई, पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बकरीद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने मिठाई तो किसी ने खरीदे खिलौने
ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद जब लोग घरों को लौटे तो बच्चे परिसर में लगे मेले की दुकानों की ओर बढ़ गए। बच्चों ने वहां लगी दुकानों से खेलने के सामान खरीदी। वहीं चाट, पकौड़ी व मिठाई आदि का भी आनंद लिया।


नेपाल में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद
नवलपरासी। नेपाल के महोत्तरी के लोहपट्टी नगर पालिका 3 महदैया चौक स्थित ईदगाह मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। 13 लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्ष पहले नमाज अदा करने पर अड़ा था। बताया जा रहा है कि संबंधित मौलवी द्वारा अपने पक्ष के लोगों को पहले नमाज अदा करने की रजामंदी देने के कारण विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ऐसे में नेपाल पुलिस को दो राउंड ह़वाई फायरिंग करनी पड़ी। दोनों पक्ष के दो-दो लोगों को प्रहरी ने नियंत्रण में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष नमाज अदा कराने के लिए भारत से तीन मौलवी यहां आते थे। इस वर्ष एक ही मौलवी के आने के कारण विवाद बढ़ गया। इस झड़प में गंभीर रूप से घायलों में एक पक्ष से अहमद राइन, सलामत राइन, आफ़ताब राइन व हसन राइन, जबकि दूसरे पक्ष के लालू, अख़्तर राइन, मंसूर राइन व राइन हैं। इनका इलाज जनकपुर स्थित अस्पताल में चल रहा है। जिला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी डीएसपी खगेंद्र खड़का ने बताया कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed