फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   रूट डाइवर्जन व ट्रेनों का संचालन ठप होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

रूट डाइवर्जन व ट्रेनों का संचालन ठप होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रूट डाइवर्जन व ट्रेनों का संचालन ठप होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
रूट डायवर्जन व ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन

फोटो
20 से 25 अगस्त तक निरस्त हैं चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
महाराजगंज/सिसवा बाजार। रेल प्रशासन ने गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर नान इंटरलॉकिंग के चलते दो एक्सप्रेस ट्रेनों अप-डाउन जननायक एक्सप्रेस, अप-डाउन अवध एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन कर मुजफ्फरपुर वाया छपरा-सीवान के रास्ते गोरखपुर चलाया जा रहा है। आठ सवारी गाड़ियों अप तथा डाउन का संचालन 20 से 25 अगस्त तक निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिसवा से यात्रा करने का एक मात्र साधन ट्रेन ही है।

अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह का कहना है कि न्यायालय कार्य के लिए प्रतिदिन गोरखपुर जाना होता है। सिसवा से गोरखपुर जाने का एक मात्र साधन ट्रेन है। रेल विभाग की ओर से ट्रेनों का संचालन निरस्त कर देने से दिक्कत बढ़ गई है। पुस्तक व्यापारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी मरीज और उनके परिजनों को झेलनी पड़ रही है। रोडवेज की सिर्फ एक बस गोरखपुर के लिए चलती है। दवा व्यवसायी अरुण पटेल का कहना है कि कई महीने से ट्रेनें समय पर नहीं चल रही थीं। अब चार जोड़ी सवारी गाड़ियों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। पनियहवां, खड्डा, घुघली, खुशहाल नगर, बोदरवार व उनौला सहित हाल्ट स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। इन स्टेशनों से आने-जाने वालों के लिए कोई विकल्प भी नहीं है। सिसवा क्षेत्र के ईंट-भट्ठा व्यवसायी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि विगत दो वर्षों से ट्रेन परिचालन को लेकर सरकार की नाकामी सामने आई है। सहायक स्टेशन अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि नरकटियागंज में हो रहे नान इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल बोर्ड निर्देश पर 23 अगस्त तक दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन व आठ अप व डाउन सवारी गाड़ियों का संचालन 25 अगस्त तक निरस्त किया गया है। नान इंटरलॉकिंग का कार्य समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed