फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गंडक,महाव में उतार चढ़ाव, अन्य नदियों के जल स्तर में गिरावट

गंडक,महाव में उतार चढ़ाव, अन्य नदियों के जल स्तर में गिरावट

Thu, 12 Jul 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
गंडक,महाव में उतार चढ़ाव, अन्य नदियों के जल स्तर में गिरावट
गंडक, महाव के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, अन्य नदियों के जल स्तर में गिरावट
विज्ञापन


बाढ़ बचाव की तैयारी में प्रशासनिक कसरत जारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीते दिनों जिले में दो-तीन दिन बारिश हुई। हल्की बूंदबांदी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रोज हो रही है। इस कारण जिले के दो नदियों के जल स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शेष नदियों के जल स्तर में गिरावट आ रही है। बाढ़ बचाव को लेकर प्रशासनिक कसरत तेज हो गई है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित जिला कंट्रोल रूम के कर्मचारियों भी डयूटी बदली गई है।
सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक गंडक नदी का जल स्तर मंगलवार को 95200 क्यूसेक था। बुधवार को एक लाख दो हजार एक सौ क्यूसेक हो गया। महाव का जल स्तर मंगलवार को दो फीट था। बुधवार को ढाई फीट हो गया। जबकि चंदन, प्यास, रोहिन व राप्ती का जल स्तर कम हो रहा है। रोहिन नदी का जल स्तर मंगलवार को 89.34 मीटर था। बुधवार को 80.11 मीटर हो गया। राप्ती का जल स्तर 76.11 मीटर से घटकर 75.83 मीटर हो गया। प्यास नदी का जल स्तर 10 जुलाई की अपेक्षा 11 जुलाई को 100.90 से घटकर 100.70 मीटर हो गया है। विभिन्न नदियों का जल स्तर गिरने से नदी के किनारे के बाशिंदे राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन


बंधों को लेकर सतर्क है सिंचाई विभाग
महराजगंज। जिले में कुल 189 किमी. बंधे हैं। रोहिन नदी व बी गैप बांध अतिसंवेदशील है। सिंचाई विभाग इन सभी बंधों की मरम्मत को लेकर सतर्क है। बारिश के बाद रेनकट्स तथा दबी मिट्टी को भरवाने का काम करवाना शुरू करा दिया गया है। झाड़ियों की साफ-सफाई कराया जा रहा है। अभियंताओं को बंधों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। सिंचाई खंड द्वितीय के सहायक अभियंता एके शाही ने बताया कि विभाग संवेदनशील बंधों को लेकर सतर्क है। अपर जिलाधिकारी इंद्रभूषण वर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में लगाए गए कर्मचारियों की ड्यूटी में परिवर्तन कर दूसरे लोगों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed