{"_id":"5a73690a4f1c1b8e268b7af3","slug":"81517512970-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्का न लेने वाले पर भाकियू ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्का न लेने वाले पर भाकियू ने की कार्रवाई की मांग
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चौपाल लगाई तथा जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में एक व दो रुपये के सिक्के न लेने वाले दुकानदारों व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
संगठन की पनियरा ब्लॉक इकाई के उपाध्यक्ष सरफराज ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के छोटे किसानों व अन्य लोगों को बड़े व्यापारी यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि एक व दो रुपये के सिक्के बंद हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे व्यापारियों के दुकानों पर ग्राहक बनकर छापे की कार्रवाई की जाए और भारतीय मुद्रा अस्वीकार करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाए।
ज्ञापन में पनियरा ब्लॉक के संगठन के कार्यकर्ताओं के शौचालय व प्रधानमंत्री आवास के लिए लंबित आवेदन पत्रों का अविलंब निस्तारण करने की मांग भी की गई है। इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बोरिंग योजना का लाभ देने, परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत सचिव की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है। ज्ञापन देने वालों में रामदवन, नरेंद्र, महबूब, सुरेश यादव, बाबूलाल, ब्रह्मानंद आदि शामिल थे।