{"_id":"59de08ec4f1c1b60678b5353","slug":"81507723500-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडी नाले में उतराता मिला अज्ञात शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडी नाले में उतराता मिला अज्ञात शव
Updated Wed, 11 Oct 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। लोधसी गांव के समीप डूडी नाले में करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार को सुबह के समय ग्रामीण डूडी नाले की तरफ टहलने गए थे। उस दौरान लोगों को नाले में एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ दिखा। गांव वालों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान पति लोचन प्रसाद को दी। सूचना पाकर मौके पर नौतनवां थाने के पुलिस पहुंची। एसआई ऋतुराज यादव के साथ पहुंची पुलिस टीम ने शव नाले से बाहर निकलवाकर कर ग्रामीणों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। एसआई ऋतुराज का कहना था कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा।