फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हज यात्रियों की विदाई में दिखी कौमी एकता की झलक

हज यात्रियों की विदाई में दिखी कौमी एकता की झलक

Sun, 30 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रियों की विदाई में दिखी कौमी एकता की झलक
निचलौल। नगर के एक मैरिज हाल परिसर में बीते शाम कौमी एकता और भाईचारा के रिश्ते को मजबूत बनाने के क्रम में आयोजित समारोह में हज यात्रा पर जा रहे लोगों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने कहा कि कौमी एकता और भाईचारे की इससे बड़ी कोई नजीर नहीं हो सकती है। हज यात्रा पर जा रहे मुस्लिम भाइयों को सम्मानित करना अनेकता में एकता वाले भारत की तस्वीर है।
विज्ञापन

हज यात्रा पर जा रहे अवकाश प्राप्त एडीओ पंचायत रिजवानुल्ला खां ने कहा कि नगर भाईचारे के लिए जाना जाता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक सत्यदेव लाल श्रीवास्तव, भाजपा नेता जितेन्द्र पाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, सपा नेता शिवनाथ मद्धेशिया, अयूब खां, पारसनाथ जायसवाल, शंभुलाल वर्मा आदि ने संबोधित किया। हज यात्री रिजवानुल्ला खां व महमूद मास्टर को फूल मालाओं के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरि व प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह आदि ने विदा किया। संचालन प्रधान संघ के संरक्षक श्रीचंद वर्मा ने किया। दिनेश वर्मा, हाजी मुख्तार सिद्धकी, ग्राम प्रधान मोहम्मद मुस्तकीम, गुड्डू केडिया, संतोष लाल, मो0इसराईल, मोहम्मद रजा, दीपक पासवान, बबलू अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed