{"_id":"69b647b844505287d000244f","slug":"76-cylinders-were-stolen-from-a-gas-warehouse-in-village-mishraulia-of-mithora-area-in-maharajganj-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गैस की किल्लत के बीच गोदाम से 76 सिलिंडर चोरी, 12 भरे थे...64 खाली, महाराजगंज की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गैस की किल्लत के बीच गोदाम से 76 सिलिंडर चोरी, 12 भरे थे...64 खाली, महाराजगंज की घटना
Sun, 15 Mar 2026 11:16 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:16 AM IST
सार
महाराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक तरफ जहां सिलिंडर के लिए मारा-मारी मची है, वहीं एक गोदाम से बीती रात 76 सिलिंडर चोरी हो गए। हालांकि इनमें अधिकतम खाली थे। लेकिन 10 से अधिक भरे हुए थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर( सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
मिठौरा क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया स्थित मिठौरा इंडेन गैस सेवा के गोदाम में शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर 76 गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर एजेंसी संचालक ने चौक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मिठौरा इंडेन गैस सेवा की प्रोपराइटर अस्मिता चंद का गैस गोदाम मिश्रौलिया गांव उत्तर तरफ में स्थित है। गोदाम इंचार्ज नागेन्द्र यादव पुत्र रामबचन यादव ने शनिवार को एजेंसी संचालक को सूचना दी कि शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
चोर गोदाम से कुल 76 सिलेंडर उठा ले गए। इनमें 12 भरे हुए तथा 64 खाली थे। घटना की सूचना मिलने के बाद एजेंसी संचालक ने चौक थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मौके का स्थलीय निरीक्षण कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन