फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भारी बारिश के साथ ओले गिरे

भारी बारिश के साथ ओले गिरे

Sat, 09 Feb 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश के साथ ओले गिरे

विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/फरेंदा। शुक्रवार की शाम हुई भारी बारिश और ओला वृष्टि से जहां ठंड का प्रकोप बढ़ा, वहीं दलहन और तिलहन की फसलों को झटका लगा है। बारिश से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। मौसम के जानकारों के मुताबिक दो-तीन दिनों तक बारिश होने के आसार बने रहेंगे।

फरेंदा क्षेत्र के साथ बृजमनगंज, धानी व पनियरा सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर तेज हवा के साथ बरसात हो रही है। शुक्रवार को ओलावृष्टि से आलू, गोभी, मटर, टमाटर, सरसो, गेहूं आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ। किसान चंद्रिका पाल व सम्हारू विश्वकर्मा ने बताया कि इस बारिश ने किसानों की फसल चौपट हो गई। फरेंदा क्षेत्र के किसान अशोक चौधरी ने बताया कि गेहूं के फसल के लिए बरसात लाभ दिया है लेकिन दलहन व तिलहन के लिए नुकसान है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिन में मौसम खराब रहने की संभावना है। बीती रात जिले में सात एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed