{"_id":"5be1cfebbdec22696e0e5589","slug":"71541525483-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली की तैयारी पूरी, आज मां लक्ष्मी गणेश की होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली की तैयारी पूरी, आज मां लक्ष्मी गणेश की होगी पूजा
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
diya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। आज मां लक्ष्मी दर्शन देंगी। लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना होगी। कुबेर की भी पूजा का विधान है। घरों की साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। प्रतिष्ठानों को सजाया जा रहा है। लोग पूजा अर्चना के लिए लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति खरीद रहे हैं, जिले में तमाम स्थानों पर मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा सजाई गई है। पंडालों में देर शाम तक मां लक्ष्मी गणेश के दर्शन को लोग उमड़ पडे़।
मंगलवार को भी बाजारों में काफी चहल पहल रही। मंगलवार को शहर के बाजार खरीददारों की भीड़ से गुलजार हो गए। दोपहर बाद एकाएक उमड़े ग्राहकों ने बाजार में रौनक लौटा दी। इसके बाद देर शाम तक खरीददारी का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान लोगों ने घरों की सजावट के लिए फूलों और गुलदस्तों के साथ रंग बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों की भी खरीददारी की। पंडित आद्या पांडेय बताते हैं कि दीपावली धन व समृद्धि का त्योहार है। गृहस्थ को हमेशा कमलासन पर विराजमान लक्ष्मी की पूजन करनी चाहिए। घर में इशान कोण में कमलासन पर मिट्टी या चांदी की लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर श्रीयंत्र के साथ पूजन व जाप करना चाहिए। इससे चंचल लक्ष्मी स्थिर होती है। दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ दंत मंगलमूर्ति गणपति की पूजा की जाती है। पूजन स्थल पर लक्ष्मी व गणेश के पीछे शुभ लाभ लिखना चाहिए। लक्ष्मी की पूजा से पहले भगवान गणेश की फूल अक्षत, दूब, पान, सुपारी, और मोदक, मिष्ठान से पूजा की जाती है। फिर देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
विज्ञापन