{"_id":"5bb511ac867a5570f1105e64","slug":"71538593196-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहाने गए बालक की नदी में डूबने से मौत
घुघली। गंडक नदी में बुधवार को नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। गांव वालों के काफी प्रयास के बाद किशोर का शव नदी के किनारे झाड़ी में फंसा मिला। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
बुधवार को ग्राम सभा अहिरौली निवासी विकास (12) पुत्र अशोक सुबह करीब नौ बजे कुछ बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। सभी बच्चे नदी में नहाने लगे। नहाने के दौरान विकास गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। अचानक बच्चों ने देखा कि विकास नहीं है तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। उधर, गांव वालों ने काफी देर तक नदी में बालक की खोजबीन की। उसी बीच कुछ दूरी पर नदी की झाड़ियों के बीच फंसे विकास के शव पर लोगों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। बाद में बैकुंठी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। विकास की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।