फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डाक कर्मियों ने आन्दोलन को तेज करने की चेतावनी दी

डाक कर्मियों ने आन्दोलन को तेज करने की चेतावनी दी

Tue, 29 May 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
डाक कर्मियों ने आन्दोलन को तेज करने की चेतावनी  दी
postman

विज्ञापन

महराजगंज/फरेंदा। कमलेश चंद्रा कमेटी रिपोर्ट लागू कराने के लिए डाक सेवक 14 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शासन की ओर से कोई निर्देश न मिलने से डाक सेवक नाराज हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। नगर में मुख्य डाकघर पर आड्डदोलन कर रहे कर्मियों ने कहा कि अगर मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आड्डदोलन तेज होगा। वहीं दूसरी ओर जिले में तमाम डाकघरों में कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
संगठन के महराजगंज शाखा अध्यक्ष मधुसुदन मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों से विभागीय डाक कर्मियों की भांति पूरे दिन काम लिया जाता है, जिसके एवज में मजदूरी सात से आठ हजार रूपये प्राप्त होती है। इतने कम वेतन पर कार्य करना कठिन हो रहा है और ग्रामीण डाक सेवकों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो रही है। भारत सरकार द्वारा कमलेश चंद्रा कमेटी का गठन किया गया, कमेटी ने नवबंर 2016 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दिया। जिसमें नियमित कर्मचारियों की भांति ग्रामीण डाक सेवकों को वेतन एवं सुविधाएं देने की सिफारिश किया गया था। लेकिन 26 माह बीतने के बाद भी सरकार ने चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट नहीं लागू किया गया। इस दौरान श्रवण पटेल, रामकृपाल, बेचन प्रसाद, रामधनी प्रसाद, रमेश पटेल, राजेंद्र प्रसाद रविंद्र गौड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरेंदा में डाक घर पर कर्मचारी हड़ताल पर डटे हैं। समस्या का समाधान न होने पर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी इस ग्रामीण डाक सेवक विनोद कुमार, अंनत कुमार पांडेय, अशोक गुप्ता, राजेश यादव, राजेंद्र, हरिश्चंद्र, जयप्रकाश सिंह, रामनरायन मौर्या, राकेश नायक, अरविंद नायक, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed