फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   धरना के बाद बिजली कर्मी अब करेंगे कार्य बहिष्कार

धरना के बाद बिजली कर्मी अब करेंगे कार्य बहिष्कार

Mon, 26 Mar 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
धरना के बाद बिजली कर्मी अब करेंगे कार्य बहिष्कार
demo pic

विज्ञापन
महराजगंज। बिजली के निजीकरण के विरोध में बिजली अभियंताओं का धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर बिजली अभियंताओं ने नोरबाजी करते हुए कहा कि अगर सरकार ने फैसला नहीं बदला तो आंदोलन और उग्र होगा। इसी कार्यक्रम में विद्युत कर्मियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया। कर्मियों ने कहा कि अगर कार्य बहिष्कार के दौरान विद्युत कर्मियों के साथ उत्पीडन हुआ तो प्रदर्शन और उग्र होगा।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले अभियंताओं ने विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर धरना बीते सप्ताह से ही जारी है। धरने को संबोधित करते हुए विद्युत अभियंताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी के निजीकरण का फैसला सुनाया है। सरकार का यह फैसला अनुचित है।
विज्ञापन

धरने पर बैठने वाले विद्युत अभियंताओं में इंजीनियर संघप्रिय गौतम, राजनरायण, अखिलानंद, कृष्णानंद , वजहुल, राजेश ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से अपील की है कि निजीकरण को लेकर कैबिनेट में पास फैसले को कर्मचारी एवं जनता के हित में तत्काल वापस लिया जाए। धरना स्थल पर तुषार सिंह, आलोक कुमार, कार्तिक वर्मा, प्रेम नारायण मौर्य, अजय, कृपाल, उग्रसेन, पप्पू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed