{"_id":"5969140e4f1c1be1178b45cb","slug":"71500058638-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी कर प्रणाली में समाधान योजना लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी कर प्रणाली में समाधान योजना लागू करने की मांग
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शुक्रवार को जीएसटी कर प्रणाली में ईट भट्ठा पर समाधान योजना प्रणाली लागू करने और ईट भटठो से पर्यावरणीय स्वच्छता प्रमाण पत्र समाप्त करने की मांग को लेकर ईट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश कर्मचन्दानी ने कहा कि ईट भट्ठो पर बिक्रीकर, व्यापार कर समाधान योजना प्रभावी है। ऐसे योजना को प्रभावी सफलता देने वाले ईट भट्ठा मालिकों द्वारा समाधान योजना में जमा किए जाने वाला कर ग्राहक से नहीं वसूल किया जाता है। ईट निर्माता सीधे अपने उत्पाद की बिक्री करता है। जीएसटी के अंतर्गत 75 लाख टर्नओवर पर स्वत: समाधान योजना प्रभावी होने का प्रावधान है। ऐसे में भट्ठा मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रामकुमार जायसवाल ने कहा कि ईट भट्ठा को पर्यावरणीय स्वच्छता प्रमाण पत्र लेने से मुक्त किया जाए। इससे जिले के ईट भट्ठे को सुचारु रूप से संचालित किया जाए। इस मौके पर नागेन्द्र कुमार, जहीद खां, सूर्यमन गुप्ता, राजमंगल गौड जगदीश गुप्ता, रामप्रित, अरविंद द्विवेदी, अनील पटेल, शैलेन्द्र पटेल, व्यास मुनि, आनंद प्रकाश जैन आदि भट्ठा मालिक मौजूद रहे।