{"_id":"614cc8658ebc3e0dd71692bb","slug":"7-panchayat-officers-salary-stoped-in-bad-progress-maharajganj-news-gkp4103461174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब प्रगति पर सात ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब प्रगति पर सात ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय कक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में खराब प्रगति पर जहां सात ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन बाधित कर दिया। वहीं, नौ ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा है।
उन्होंने समीक्षा बैठक में पाया कि सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण में बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश राय, फरेंदा के सूर्यप्रकाश रंजन, नौतनवा के कालेश्वर, योगेश मद्धेशिया व विष्णु प्रिया दुबे, परतावल के नीरज कुमार सिंह तथा निचलौल के संजय पांडेय की स्थिति अत्यंत निराशाजनक है, जिस पर इन सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। वहीं खराब प्रगति वाले नौ ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के लिए भूमि की उपलब्धता नहीं है उससे जुड़े सचिव लेखपालों से संपर्क स्थापित करते हुए भूमि न होने का प्रमाणपत्र लेना सुनिश्चित करें। पिंक शौचालय के निर्माण में भी उन्होंने तेजी लाने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को दिए जाने वाली धनराशि की कल तक मांग कर ली जाए। इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय, संतोष शुुक्ला, रवि दुबे तथा सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत मौजूद रहे।