{"_id":"61a90879dc0d83055307a4d5","slug":"7-15-carore-released-scholership-maharajganj-news-gkp4184524189","type":"story","status":"publish","title_hn":"27248 विद्यार्थियों को भेजी गई 7.15 करोड़ की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27248 विद्यार्थियों को भेजी गई 7.15 करोड़ की छात्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27248 विद्यार्थियों को भेजी गई 7.15 करोड़ की छात्रवृत्ति
महराजगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राज्य स्तर से बटन दबाकर पूर्वदशम व दशमोत्तर के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की धनराशि को डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजने का कार्य किया। उन्होंने जिले के 27248 विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से कुल लगभग सात करोड़ 15 लाख 92 हजार की धनराशि स्थानांतरित की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त धन का सदुपयोग करें।
उन्होंने यह निर्देश वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया। एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने विद्यार्थी के रूप में अनुज राव, समृद्ध प्रताप, सतीश गुप्ता, हिमांशु पटेल, अवधेश गुप्ता, शिवनरायन, दिव्या पांडेय, प्रतिभा वर्मा, अर्पिता पटेल व प्रज्ञा पटेल को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों के शैक्षिक सहयोग के लिए छात्रवृत्ति के रूप में धनराशि दी जाती है। विद्यार्थी इसका उपयोग बेहतर शिक्षण कार्य के लिए करें। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत 13496 विद्यार्थियों में दो करोड़ 88 लाख 42 हजार तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत 13752 विद्यार्थियों में चार करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई।