{"_id":"62054c557d974d571b1f2956","slug":"67-corona-patient-found-maharajganj-news-gkp426534152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 67 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 67 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना के 67 नए मरीज मिले
सक्रिय केस की संख्या पहुंची 198
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को कोेरोना के 67 नए मरीज मिले। इन दिनों जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 198 हो गई है। 101 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां आने वाली शिकायतों के समाधान का प्रयास किया जाता है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक जिले में 14 हजार 503 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें सक्रिय केस 198 हैं। मरने वालों की संख्या 145 है। 14 हजार 160 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बृहस्पतिवार को 1,295 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सतर्क किया। उन्होंने कहा कि हर हाल में मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने में जुटी है।
आठ हजार से अधिक लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ी है। बृहस्पतिवार को 8 हजार 377 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वहीं केंद्रों पर तैनात कर्मियों ने लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
महिला अस्पताल, सीएचसी घुघली, परतावल, पनियरा, फरेंदा, निचलौल, रतनपुर समेत अन्य केंद्रों पर लोग समय से टीका लगवाने पहुंचे। महिला अस्पताल में दोपहर में बहुत कम लोग दिखे। वहां लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ा। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शत प्रतिशत टीका लगाने के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। संवाद