फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   63,000 foreign tourists reached Nepal from Sonauli border before the agitation.

Maharajganj News: आंदोलन से पहले सोनौली सीमा से नेपाल पहुंचे 63 हजार विदेशी पर्यटक

Tue, 30 Sep 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
63,000 foreign tourists reached Nepal from Sonauli border before the agitation.
सोनौली। नेपाल में जेनजी आंदोलन के पहले सोनौली सीमा मार्ग से भारत से नेपाल जाने वाले सबसे अधिक विदेशी पर्यटक लुंबिनी पहुंचे हैं। हिंसा के बाद पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। नेपाल सोनौली सीमा से सटे बेलहिया आव्रजन विभाग के अनुसार, सितंबर माह तक 58 देशों के 63,793 लोग रूपनदेही जिले के बेलहिया सीमा से नेपाल में प्रवेश कर चुके हैं, जो स्थल मार्ग से आने वाले पर्यटकों की नेपाल के लिए सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

नेपाल बेलहिया आव्रजन कार्यालय के आव्रजन अधिकारी वसुराम पौडेल ने बताया कि चालू सीजन में श्रीलंका और वियतनाम से पर्यटकों की सबसे ज्यादा आमद होती है जबकि कोरियाई पर्यटक जनवरी और मार्च के आसपास आते हैं।
विज्ञापन

सितंबर में हुए जेनजी आंदोलन का लुंबिनी जाने वाले पर्यटकों के आगमन पर बहुत कम प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल सितंबर तक 5,603 पर्यटक आए थे, जबकि इस साल इसी अवधि में 4,559 पर्यटक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर तक, 58 देशों के 63,793 लोग रूपनदेही स्थित बेलहिया सीमा से नेपाल में प्रवेश कर चुके हैं। यहां से सबसे ज्यादा पर्यटक स्थल मार्ग के रास्ते पहुंचे हैं। आंकडों के अनुसार, अकेले सितंबर में 1,442 पुरुषों और 1,117 महिलाओं सहित 4,559 लोग नेपाल में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि 1,402 पुरुषों और 3,100 महिलाओं सहित 4,566 पर्यटक नेपाल से बाहर जा चुके हैं। जेनजी आंदोलन का लुंबिनी जाने वाले पर्यटकों के आगमन पर बहुत कम प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed