फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   62.34 % recorded polling in mahrajganj

महराजगंज जिले में 62.34 प्रतिशत हुआ मतदान

Fri, 04 Mar 2022 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
62.34 % recorded polling in mahrajganj
महराजगंज जिले में 62.34 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 62.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह साल 2017 की तुलना में 0.13 प्रतिशत अधिक है। प्रशासन ने शुक्रवार को चुनाव के अंतिम आंकड़ों को जारी किया है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बृहस्पतिवार को जिले की पांच सीटों पर भी चुनाव हुआ था। देर शाम तक सभी बूथों से आंकड़े नहीं पहुंचने की वजह से निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदान प्रतिशत नहीं जारी किया था। शुक्रवार को सभी मतदान केंद्रों का आंकड़ा जुटाने के बाद अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया है। इसके मुताबिक इस बार 0.13 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। जिले में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 62.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि इस बार 62.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिला प्रशासन की तमाम मशक्कत के बावजूद मतदान प्रतिशत में अधिक बढ़ोत्तरी नहीं दर्ज की गई है। जिस तरह से प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार जोर लगाया था उसकी अपेक्षा मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी संतोषजनक नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

वर्ष 2017 व 2022 में तुलनात्मक मतदान प्रतिशत
विधानसभा 2017 2022
फरेंदा 59.42 60.07
नौतनवां 61.41 61.25
सिसवा 65.21 65.47
सदर 63.68 63.36
पनियरा 61.06 61.30
मतदान प्रतिशत का बढ़ना सुखद है। समग्र प्रयास से ही यह संभव हो सका है। मतदान का अधिक होना इस बात का परिचायक है कि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदाताओं ने तत्परता दिखाते हुए मतदान किया है। -सत्येंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed