{"_id":"5c06cc7ebdec2241d2001ea1","slug":"61543949438-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निस्तारण पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निस्तारण पर हुई चर्चा
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं के निस्तारण पर हुई चर्चा
लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति की कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक हुई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष फिरोज अहमद ने शासन की ओर से उपलब्ध कराया गया नया परिचय पत्र सदस्यों को वितरित किया। उन्होंने लोक तंत्र रक्षक सेनानियों की समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक आश्रितों को सुविधाएं देने में लापरवाही बरती जा रही है। मृतक आश्रितों से संबंधित कई मामले में लंबे समय से विचाराधीन हैं। जिनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए सेनानियों को नई पीढ़ी को जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिले के सेनानियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।
बैठक में सुभाष तिवारी, अवधराज यादव, रामरू पाल चौबे, राममिलन सिंह, त्रियुगी, पटेल, त्रिलोकी, राजाराम, कोमल, गनपत सिंह, राजकुमार, राधेश्याम, पल्टू प्रसाद, मेवालाल, रमई आदि मौजूद रहे।